Daily Horoscope
✕

इलाहाबाद का नाम बदलकर 'प्रयागराज' किए जाने की अधिसूचना जारी

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (21:27 IST)
इलाहाबाद। उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जनपद का नाम बदलकर 'प्रयागराज' किए जाने की अधिसूचना की जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि जिले के समस्त कार्यालयों के सभी क्रिया-कलापों में जिला इलाहाबाद के स्थान पर 'जिला प्रयागराज' प्रयोग किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।
 
 
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी ज्ञापन के मुताबिक उत्तरप्रदेश शासन के राजस्व अनुभाग-5 अधिसूचना संख्या 1574/1-5-2018-72/2017 के माध्यम से 18 अक्टूबर 2018 को राज्यपाल राम नाइक ने जिला इलाहाबाद का नाम परिवर्तित कर 'प्रयागराज' कर दिया, साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि इस अधिसूचना की किसी बात का प्रभाव किसी विधि न्यायालय में पहले से प्रारंभ या विचाराधीन किसी भी विधिक कार्यवाही पर नहीं पड़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद प्रवास के दौरान एक बैठक में अखाड़ा परिषद के सदस्यों और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री से कुंभ मेले से पहले जिले का नाम परिवर्तित कर 'प्रयागराज' करने की मांग की थी। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख