biodatamaker

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की इजाजत के बगैर उनके घर में घुसना महंगा पड़ा युवक को

Updated: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (08:34 IST)
मुम्बई। मुम्बई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के घर में उनकी इजाजत के बगैर कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी नाम का यह युवक अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसीलिए वह मुम्बई चला आया था।

उसने गूगल से अभिनेता का पता ढूंढा और पहुंच गया बॉलीवुड के कुमार के घर। सोमवार की देर रात को जब वह अक्षय कुमार घर में घुसने की कोशिश करने लगा, तब सुरक्षा गार्ड ने उसे धर दबोंचा। 
 
पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने अंकित गोस्वामी से पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी। उस पर अक्षय कुमार अनधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
 
हालांकि इस मामले में अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने जबरन घर में घुसने वाले युवक के बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 
 
अपने प्रिय अभिनेता से मिलने के की चाहत लिए हजारों लोग देश के कोने-कोने से मायावी नगरी पहुंचते हैं, इस उम्मीद में कि उनकी चाहत पल भर में पूरी हो जाएगी लेकिन ये लोग नहीं जानते कि ये बॉलीवुड स्टार कड़ी सुरक्षा में रहते हैं और जबरन घुसने की हरकत उन्हें सलाखों के पीछे तक ले जाती है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख