ramcharitmanas
✕

महामिलावट पर अखिलेश यादव बोले, इसमें कौन कहां मिट जाएगा, पता नहीं

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (18:09 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने विपक्षी गठबंधन को 'महामिलावट' करार देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह ऐसी मिलावट है कि कौन कहां मिट जाएगा, किसी को नहीं पता।
 
अखिलेश ने मोदी द्वारा बार-बार विपक्षी गठबंधन को 'महामिलावट' बताने संबंधी सवाल पर कहा कि ऐसी महामिलावट है यह कि कौन कहां मिट जाएगा, किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए गए वादे निभाने में बुरी तरह नाकाम रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ विद्रोह करेगी।
 
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की चल रहीं कोशिशों पर तंज कसते हुए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में जनता से इस 'महामिलावट' के प्रति सावधान रहते कहा था कि अगर उनकी पार्टी वापस सत्ता में नहीं आ पाती है तो मतदाताओं को इस 'महामिलावट' के प्रति सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को लोकसभा में भी 'महामिलावट' वाली टिप्पणी की थी।
 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज किसान सबसे ज्यादा संकट में हैं। सरकार ने न तो उनका कर्ज माफ किया और न ही उनसे किया कोई दूसरा वादा पूरा किया। इतना ही नहीं, आलू खरीदने का भाजपा का वादा पूरा न होने पर अपनी उपज को विधान भवन के सामने फेंकने वाले किसानों पर अंग्रेजों के जमाने की उत्पीड़नात्मक धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए।
 
अखिलेश ने उत्तरप्रदेश के अपराधियों द्वारा अपने गले में गिरफ्तारी की ख्वाहिश में तख्ती लटकाए जाने के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावे का जवाब देते हुए कहा कि अगर उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल के हर मंत्री के गले पर तख्ती लटकाकर उस पर धाराएं लिखी जाएं तो कैसी तस्वीर सामने आएगी? 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख