Hanuman Chalisa

अखिलेश यादव की मांग, RBI व PNB पीएनबी 'खजांची' को गोद ले

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (23:32 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान लाइन में लगीं उस गर्भवती महिला को अचानक मंच पर बुला लिया, जिन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था और इसका नाम खुद अखिलेश ने 'खजांची'  रखा था। अखिलेश ने कहा 'मैं मांग करता हूं कि रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया तथा पंजाब नेशनल बैंक नोटबंदी के समय बैंक के समक्ष लगी लाइन में पैदा हुए बालक खजांची को गोद ले अथवा उसको पर्याप्त मदद दें।'
 
दरअसल अखिलेश यादव जिस वक्त प्रेस वार्ता कर बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए कद्दावर नेताओं समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिला रहे थे, उसी दौरान उन्होंने ने पत्रकारों से बसपा छोड़कर सपा का दामन थामने वाले नेताओं का परिचय देते हुए अचानक नोटबंदी के दौरान लाइन में लगे लोगों की याद करते हुए कहा कि आज हमारे बीच वह माताजी भी हैं, जिन्होंने नोटबंदी का दर्द झेला है और बैंक के बाहर नन्हे से बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम मैंने 'खजांची' रखा था। 
 
अखिलेश ने कहा कि गर्व है आज हम सभी के बीच इस माताजी यहां समय मौजूद हैं। उन्होंने मंच पर खजांची को परिवार के साथ बुलाते हुए कहा कि मैं मांग करता हूं कि रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया तथा पंजाब नेशनल बैंक बालक खजांची को गोद लें।
बालक खजांची आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में अपनी मां की गोद में आया था। उससे बड़े दो भाई भी साथ थे। अखिलेश यादव ने कहा कि खजांची की गर्भवती मां जब पंजाब नेशनल बैंक में नोटबंदी के दौरान लाइन में लगी थी, तभी उसका जन्म हुआ था। 
 
अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में उन्होंने खजांची की मदद की थी। आगे भी वह उसकी पढ़ाई तक मदद करेंगे। उन्होंने कहा अगर खजांची की मदद बैंकों और सरकारी तौर पर नहीं हुई तो समाजवादी सरकार बनने पर खजांची की और भी मदद की जाएगी।  

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख