kalsarpa dosh calculator
✕

सपा और बसपा मिलकर लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएंगे : अखिलेश

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (20:20 IST)
कन्नौज (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएंगे। पिछले साल लोकसभा उपचुनाव में हम साथ आए तो प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सीट पर भाजपा चुनाव हार गई। इस बार भी हमारा गणित सटीक बैठेगा और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
 
 
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश शुक्रवार को कन्नौज में ई-चौपाल में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। हम लोगों को इन अफवाह फैलाने वालों यानी भाजपा के लोगों से बचकर रहना होगा। मेरा तो इतना ही कहना है कि अगर हमको उन्नति करनी है तो जाति-पांति की बात छोड़नी होगी। भाजपा सरकार लोगों को हर स्तर पर गुमराह कर रही है।
 
अखिलेश ने कहा कि शनिवार को लखनऊ में सपा और बसपा की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कांग्रेस के अंदर भी काफी भय है। सपा और बसपा जब पहले साथ आई तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य अपने-अपने क्षेत्र में उपचुनाव हार गए। अब यही ताकत लोकसभा चुनावों में भी परचम फहराएगी।

इस बार भी हमारा गणित सटीक बैठेगा और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। बसपा के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों के बीच अखिलेश ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है। अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं।
 
चौपाल में सीबीआई पूछताछ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई को जो कुछ भी पूछना है, वह चुनाव के बाद पूछे। इस दौरान नया नारा देते हुए उन्होंने कहा कि 'हमारा काम बोलता है, भाजपा का धोखा बोलता है।'

अखिलेश ने यहां ट्विटर के जरिए गांव वालों को डिजिटल दुनिया की जरूरत के बारे में भी बताया। इसकी शुरुआत कन्नौज जिले के फकीरपुर गांव से की गई है जिसमें उनके साथ ट्विटर इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट कॉलिन क्रॉवेल भी थे। कन्नौज की ई-चौपाल में लोगों को सोशल मीडिया के साथ ही ट्विटर के इस्तेमाल का तरीका बताया गया।

इसी दौरान सपा मुखिया ने ट्विटर के जरिए गांव वालों से अपनी बात कही। सूत्रों के अनुसार अखिलेश कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख