dipawali
✕

अधूरी रह गई अखिलेश यादव की यह हसरत

Updated: रविवार, 2 दिसंबर 2018 (17:47 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानपुर आकर मेट्रो से घूमने को मिलेगा लेकिन हसरत अधूरी रह गई।
 
उन्होंने कहा कि यहां मेट्रो नहीं चल पाई, क्या इसका दुख नहीं होना चाहिए? कानपुर में क्यों नहीं मेट्रो चलनी चाहिए? इस समय उत्तर प्रदेश में जितने भी इनकाउंटर हो रहे हैं। सब पर कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मुझे लगता है सब फर्जी है, जिस तरह से पुलिस युवाओं को गलत तरीके से अपराधी बना रही है। यह बहुत ही चिंता का विषय है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार के पास फुर्सत ही नहीं है। पहले भगवान की जाती ही तय कर ले। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण जनता का ध्यान भटकाना है। धरातल पर कोई काम तो किया नहीं है तो करें तो करें क्या चुनाव नजदीक आ गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि शौचालय बनाया जाना कौन सी नई बात है? कांग्रेस ने पहले एक गड्ढे वाला शौचालय बनाया था। अब भाजपा दो गड्ढे वाला बनवा रही है। भारतीय जनता पार्टी विकास का मुद्दा दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि कानपुर के थाना चकेरी के अंतर्गत कैंट स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर आए थे।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख