Hanuman Chalisa
✕

अखिलेश के निशाने पर शिवपाल, कहा- हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से...

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (17:06 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को परोक्ष रूप से भाजपा की सहयोगी टीम करार दिया है। उन्होंने कहा, सपा की लड़ाई सिर्फ भाजपा से है, और भाजपा की किसी भी ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, वाली टीम से लड़ाई नहीं है।


उन्‍होंने बातचीत में इस सवाल पर कि क्या वह सपा से बगावत करके अलग पार्टी बनाने वाले अपने विधायक शिवपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे, अखिलेश ने अपने चाचा की पार्टी को परोक्ष रूप से भाजपा की सहयोगी करार दे दिया। उन्होंने कहा, सपा की लड़ाई सिर्फ भाजपा से है, और भाजपा की किसी भी ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, वाली टीम से लड़ाई नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा शिवपाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त कराएगी, अखिलेश ने तंजभरे अंदाज में कहा, सपा कोई भी ऐसा काम नहीं करेगी, जिससे अन्याय दिखाई दे। मालूम हो कि अखिलेश के सपा अध्यक्ष बनने के बाद हाशिए पर पहुंचे उनके चाचा शिवपाल ने गत 29 अगस्त को समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा गठित किया था, जो चुनाव आयोग में पंजीयन के बाद 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया' हो गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले शिवपाल ने काफी तेजी से अपने संगठन का विस्तार किया है। उनका दावा है कि उनकी पार्टी चुनाव में विरोधियों को कड़ी टक्कर देगी। उनके समर्थकों का दावा है कि 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी' मौजूदा सपा का स्थान ले लेगी। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख