Hanuman Chalisa

लगता है कि मुझे यूपी छोड़कर आंध्रप्रदेश में बसना होगा : अखिलेश

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (12:24 IST)
गुंटूर (आंध्रप्रदेश)। गुंटूर में अपनी यात्रा के दौरान मिले ‘प्यार और स्नेह’ से आह्लादित समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजाकिया लहजे में कहा कि लगता है कि उन्हें उत्तरप्रदेश छोड़कर आंध्रप्रदेश में बसना होगा।
 
उन्होंने कहा कि यह आंध्रप्रदेश की मेरी पहली यात्रा है, लेकिन लगता है कि लोग मुझे अच्छी तरह जानते-पहचानते हैं। आपने मेरे प्रति काफी प्यार और स्नेह दिखाया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार शाम यहां आयोजित 'प्रत्येका होदा भरोसा' सभा में सपा नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि उत्तरप्रदेश छोड़कर आंध्रप्रदेश में बसना होगा। जब भी अन्य वक्ताओं ने अखिलेश के नाम का जिक्र किया, उस वक्त भीड़ ने खूब खुशी जाहिर की, क्योंकि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आकर्षण के प्रमुख केंद्र थे।
 
अखिलेश ने बमुश्किल 10 मिनट भाषण दिया और लोगों की प्रतिक्रिया से वे काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं आपका प्यार नहीं भूलूंगा। उन्होंने कहा कि राहुलजी और हम सब आपकी बेहतरी के लिए यहां आए हैं। हम उनसे आंध्रप्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं जिन्होंने देश से अच्छे दिन का वादा किया। 
 
अखिलेश ने कहा कि मोदीजी, आपने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया और इसी तरह की कई बातें कही तथा आप आंध्रप्रदेश को विकसित राज्य कब बनाएंगे? (एजेंसी)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख