Daily Horoscope
✕

भाजपा और बसपा से होशियार रहें : अखिलेश यादव

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (17:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को भाजपा और बसपा से होशियार रहने की सलाह देते हुए शुक्रवार को कहा कि बसपा ने कीमती जमीनों पर कब्जा करके मूर्तियां लगवा लीं, वहीं भाजपा अब चुनाव को सांप्रदायिक एजेंडे की तरफ ले जा रही है।
मुख्यमंत्री ने धनतेरस के मौके पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को एक थाली और गिलास के वितरण अवसर पर कहा कि भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान क्या कह देंगे, कुछ नहीं पता... इसलिए भाजपाइयों से बचकर रहना। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दशहरे के दिन लखनऊ में और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गुरुवार को इटावा में अपने भाषण के दौरान 'जय श्रीराम' का नारा लगाए जाने की तरफ इशारा करते हुए अखिलेश ने कहा कि याद रखना, ये वही लोग हैं, जो पहले दूसरा नारा देते थे। पहले उनका भाषण 'भारतमाता की जय' पर खत्म होता था, अब किस बात पर खत्म हो रहा है... इसलिए होशियार रहिए। 
 
भाजपा को विकास के मामले में केंद्र की अपनी सरकार तथा उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के बीच तुलना करने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि हम भाजपा के लोगों से पूछना चाहते हैं कि आपने लखनऊ में कौन-सा बड़ा काम किया है? अगर आप काम में तुलना करेंगे तो समाजवादियों की तुलना नहीं की जा सकती।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसे शब्द ढूंढकर लाते हैं, जो आसानी से समझ नहीं आते। खुद उन्होंने गूगल पर देखा तो पता लगा कि लक्षित हमले क्या हैं? अखबारों में देखा तो पाया कि हमने भी लक्षित हमले कर दिए हैं, तब ठीक से जाना कि लक्षित हमले क्या हैं। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख