dharma sangrah
✕

डेंगू से पीड़ित हैं महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, घट रहे हैं प्लेटलेट्स

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2023 (11:10 IST)
Ajit Pawar health update : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले चार दिनों से डेंगू से पीड़ित होने के बाद बुखार और कमजोरी से ग्रस्त हैं। उनके प्लेटलेट्‍स की संख्‍या घट रही है। उन्हें आराम करने की जरूरत है।
 
राकांपा अजित पवार गुट के नेता सुनील तटकरे ने डॉ संजय कपोटे के साथ संवाददाताओं से कहा कि उपमुख्यमंत्री की प्लेटलेट्स और सफेद रक्त कोशिकाएं घट रही हैं।
 
कपोटे ने कहा कि वह पिछले तीन-चार दिनों से डेंगू से पीड़ित हैं। उन्हें बुखार तथा काफी कमजोरी है और उन्हें आराम की जरूरत है।
 
बुधवार को सोनोग्राफी के साथ उनके प्लेटलेट्स की जांच की जाएगी। चिकित्सक ने बताया कि इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए या नहीं। पवार (64) मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
 
इससे पहले राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को बताया था कि पवार को डेंगू हो गया है, उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है और अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश

अगला लेख