ramcharitmanas
✕

आखिर क्यों गिरफ्तार हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (12:42 IST)
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को पुलिस ने बिलासपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। अमित के विरुद्ध जाति प्रमाण पत्र के शपथ पत्र में अपना जन्म स्थान गलत बताने का आरोप है। इस मामले में साल 2013 के विधानसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्‍मीदवार रहीं समीरा पैकरा ने की शिकायत की थी।

खबरों के मुताबिक, साल 2013 के विधानसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्‍मीदवार रहीं समीरा पैकरा ने शिकायत के मुताबिक अमित जोगी ने शपथ पत्र में अपना जन्म स्थान गलत बताया था। जिस पर मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

समीरा ने शिकायत दर्ज कराई कि अमित जोगी ने चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में अपना जन्म वर्ष 1978 में ग्राम सारबहरा गौरेला में होना बताया है, जबकि उनका जन्म वर्ष 1977 में डगलास नामक स्थान टैक्सास, अमेरिका में हुआ है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने यहां बताया कि पुलिस ने मंगलवार को शहर के मरवाही सदन से अमित जोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि छह महीने तक जांच के बाद मंगलवार को अमित जोगी को गिरफ्तार किया गया।

बीते सोमवार को समीरा और मरवाही के लोगों ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने जोगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अगला लेख