biodatamaker

दुबई जाने वाली एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, यात्री सुरक्षित

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (21:08 IST)
कोझिकोड। दुबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में शामिल 190 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सोमवार को उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उड़ान भरने के दौरान इंजन के नाकाम होने के बाद हवाईपट्टी पर विमान अचानक झटके से घूम गया।
 
हवाई अड्डा निदेशक के. जनार्धन ने बताया कि उड़ान एआई-सी 937 के पायलट ने पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर विमान को हवाईपट्टी पर ले जाने के ठीक बाद और उड़ान भरने से पहले बाएं इंजन में समस्या पाई, तभी यह घटना हुई।
 
उन्होंने बताया कि इंजन में गड़बड़ी के चलते विमान हवाईपट्टी पर मध्य रेखा से बाईं ओर करीब 30 मीटर मुड़ गया और इसके अंदरूनी बाएं टायर ने हवाईपट्टी के एक लैंप को टक्कर मार दी और टायर फट गया। हालांकि पायलट विमान पर नियंत्रण रखने में कामयाब रहा।
 
निदेशक ने बताया कि सभी 191 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें हवाई अड्डा प्रतीक्षालय में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इंजन में कुछ गड़बड़ी थी और इंजन के नाकाम होने के बाद इसके अंदरूनी हिस्से टुकड़े-टुकड़े हो गए और हवाई पट्टी पर बिखर गए। उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी को साफ करने में करीब डेढ़ घंटा लगा और चार उड़ानें प्रभावित हुई। (भाषा) 
Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख