Hanuman Chalisa
✕

अन्नाद्रमुक से जुड़े 91 हजार से अधिक लोग

Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 (20:33 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक की अध्यक्ष जे. जयललिता की मौजूदगी में बुधवार को 91 हजार से भी अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  सुश्री जयललिता ने चेन्नई के वाईएमसीए मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में 91 हजार 308 लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की। इन नए सदस्यों में त्रिचि की पूर्व मेयर चारुबाला थोन्डईमन, द्रमुक नेता केएसआर रमेश, अरन्तथांगी नगर पालिका के अध्यक्ष मीनाल, दो पूर्व विधायक, अभिनेता गंजा करुप्पू और पासी सत्या जैसे लोग शामिल हैं।
लोगों को प्राथमिक सदस्यता दिलाने के बाद जयललिता ने कहा कि जो लोग भी समाज की बेहतरी और लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं, उनके लिए अन्नाद्रमुक से बेहतर अन्य कोई विकल्प नहीं है। आप सभी मेरे नेतृत्व में राज्य के विकास को देखते हुए ही पार्टी से जुड़े हैं।
 
बड़े पैमाने पर नए लोगों के पार्टी से जुड़ाव को राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अन्नाद्रमुक की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जयललिता ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी लोगों को बिना थके आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही काम करना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख