Daily Horoscope
✕

अहमदाबाद में हिंसक हुए हड़ताली ऑटो रिक्शा चालक, बसों पर किया पथराव

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (13:50 IST)
अहमदाबाद। पुलिस की सख्ती के विरुद्ध सोमवार को सड़कों पर उतरे ऑटो चालकों हिंसक हो गए हैं। हड़ताली चालकों ने नगर निगम की बसों पर पथराव किया, जिसके चलते बस सेवा कुछ समय के लिए रुकी रही। 
 
दरअसल, पार्किंग को लेकर पुलिस की सख्ती के चलते अहमदाबाद के ऑटो चालक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान ऑटो रिक्शा पूरी तरह सड़कों से नदारद रहे। लोगों को मजबूरी में दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। 
 
बताया जाता है कि हड़ताली ऑटो चालकों ने नगर निगम की बसों पर भी पथराव किया, जिससे कई बसों के शीशे टूट गए। इतना ही उन्होंने बसों में बैठी सवारियों को जबरन नीचे उतार दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
ऑटो चालकों की हिंसा के चलते निगम की बस सेवा कुछ समय के लिए अवरुद्ध रही। किसी भी प्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अगला लेख