dharma sangrah
✕

यूपी के फैजाबाद के बाद गुजरात के अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की तैयारी

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (13:31 IST)
अहमदाबाद। गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद के नाम बदले को लेकर बीते काफी दिनों से सोच विचार किया जा रहा था।
 
 
अहदमबाद का नाम बदले पर रुपानी ने आज कहा, 'कानूनी सलाह-मशविरा और दूसरे तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद पुख्ता कदम उठाया जाएगा। आने वाले दिनों में हम इस पर विचार करेंगे। उनका कहना था कि परिवर्तन का नाम प्रगति पर है।'
 
 
इससे पहले राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की बात को लेकर बयान दिया था। उनका कहना था कि लोगों के जरिए पहले भी अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की इच्छा जताइ गई है, भले ही अभी नाम बदला नहीं है लेकिन लोगों के मन में कर्णावती नाम ही बसा हुआ है। योग्य समय पर योग्य निर्णय पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर अहमदाबाद महानगरपालिका में 1990 में पहली बार प्रस्ताव पास किया था। अहमदाबाद के मेयर बीजल पटेल का भी कहना है कि राज्य सरकार ओर केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में साल 2019 से पहले-पहले कर्णावती नाम रखता जा सकता है।
 
 
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद का नाम इस शहर के शासक सुल्तान अहमद शाह के नाम पर रखा गया था। माना जाता है कि प्राचीन हिन्दू शहर असावल के निकट सुल्तान अहमद ने ही इस शहर की स्थापना 1411 में की थी।
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अगला लेख