sundarkand
✕

कांग्रेस विधायक बोले, अहमद पटेल का जीतना मुश्किल

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (12:34 IST)
अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले 6 कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा है कि अहमद पटेल के लिए चुनाव जीतना मुश्किल है, क्योंकि और भी विपक्षी विधायकों के आगामी दिनों में इस्तीफा देने की संभावना है।
 
पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक राघवजी पटेल ने संकेत दिया कि वे भी इस्तीफा देंगे और भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस ने अहमद पटेल को 8 अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
 
राघवजी ने शुक्रवार को कहा कि जो कुछ अब हो रहा है, उसके लिए कांग्रेस आलाकमान के साथ राज्य का पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार है। आगामी दिनों में करीब 20 कांग्रेस विधायक पार्टी से अपना नाता तोड़ लेंगे। इस तरह अहमद पटेल के लिए राज्यसभा चुनाव जीतना मुश्किल होगा। 
 
जामनगर (ग्रामीण) सीट से विधायक राघवजी ने कहा कि जब मैं हाल में अहमद भाई से मिला, तो मैंने उन्हें स्थिति के बारे में आगाह किया और उनसे चुनाव न लड़ने का आग्रह किया। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस गुजरात से राज्यसभा सीट नहीं जीत सकती। 
 
राघवजी ने कहा कि क्योंकि गुजरात में केवल 2 मुख्य दल हैं और यदि मैं पार्टी छोड़ता हूं तो मेरे पास केवल भाजपा का ही विकल्प है। मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वघानी से पहले ही बात कर चुका हूं तथा पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त कर चुका हूं।

जामनगर से 1 और कांग्रेस विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने भी कांग्रेस छोड़ने का संकेत दिया। विधायक ने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। यद्यपि मैंने और राघवजी ने विगत में कई बार अभ्यावेदन दिया, लेकिन पार्टी आलाकमान ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है। मैं आगामी दिनों में उचित फैसला लूंगा। 
 
पिछले 2 दिनों में 6 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इनमें से बलवंत सिंह राजपूत सहित 3 भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब राजपूत राज्यसभा चुनाव में पटेल के खिलाफ खड़े हैं। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 51 रह गई है।
 
राज्य से राज्यसभा के कुल 11 सदस्यों में से 3 स्मृति ईरानी, दिलीपभाई पांड्या (दोनों भाजपा से) और अहमद पटेल का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख