sawan somwar

अभिनेत्री केतकी चितले को भारी पड़ा शरद पवार पर विवादित पोस्ट, 18 मई तक पुलिस हिरासत में

Updated: रविवार, 15 मई 2022 (14:53 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चितले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी जिसके लिए ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया।
 
अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चिताले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
 
चितले द्वारा शेयर की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं।
 
पोस्ट में पवार की ओर कथित तौर पर इशारा करते हुए लिखा गया था कि 'नरक इंतजार कर रहा है' और 'आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं'। राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है।
 
पवार ने नांदेड़ में पत्रकारों से कहा कि वह नहीं जानते कि चितले कौन है और उन्हें इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके बारे में क्या पोस्ट किया है।

चित्र सौजन्य : केतकी चितले इंस्टाग्राम अकाउंट

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द : छात्रों की जीत के बाद क्यों राहुल गांधी के नारों से गूंजा रांची, बैकफुट पर आई हेमंत सरकार, बीजेपी क्यों रह गई पीछे?

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

अगला लेख