suvichar

कार से उतरकर अभिनेता की पत्नी के सामने करने लगा गंदी हरकत

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (12:55 IST)
मुंबई। सरकार लाख दावे करे लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है। सेलिब्रिटी भी इन अपराधों से अछूते नहीं हैं। टीवी एक्टर सुमित राघवन ने एक ट्वीट करते हुए अपनी पत्नी के साथ हुए हैरेमेंट की बात साझा की है।
 
सुमित ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस चिन्मयी सुर्वे मुंबई के विले पार्ले इलाके में थीं। वहां एक सफेद बीएमडब्ल्यू कार में बैठे ग्रे रंग के कपड़े पहने आदमी ने उनकी पत्नी को देखकर उनके सामने ही हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। इससे उनकी पत्नी बहुत घबरा गई। 
 
 
 
सुमित ने ट्विटर पर पुलिस की मदद मांगते हुए उस आदमी और गाड़ी की जानकारी साझा कीं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सुमित ने बताया कि ये बहुत ही घिनौनी हरकत है। दोपहर को वह अपने घर में ही थे जब उनकी पत्नी ने गुस्से और घबराई हालत में उनको फोन कर यह बात बताई। सुमित ने पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। 

गिरफ्तार हुआ अपराधी : पुलिस ने बताया कि शहर के एक कारोबारी के कार चालक जीवन चौधरी को कल की घटना के बाद अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला स्कूल के पास स्थित अपने घर के सामने फोन पर बात कर रही थी। आरोपी ने उससे महज 100 फुट की दूरी पर कार खड़ी की और हस्तमैथुन करने लगा। अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री ने उस पर एक बोतल फेंकी। जब तक वह उसे पकड़ पाती, चौधरी वहां से भाग गया।
 
अभिनेत्री ने उसकी कार की नंबर प्लेट के आखिरी चार अंक देख लिए थे। इससे पुलिस को वाहन का पता लगाने में मदद मिली। बाद में अभिनेत्री ने अपने पति के साथ विले पार्ले थाने में शिकायत दर्ज करायी। उनके पति भी एक जाने माने टीवी अभिनेता हैं।

शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करना या शारीरिक मुद्रा, हरकत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद चौधरी का पता लगाया और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

अगला लेख