suvichar
✕

संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Updated: रविवार, 9 अगस्त 2020 (00:02 IST)
मुंबई। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अभिनेता संजय दत्त को यहां एक अस्पताल में नियमित चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
संजय दत्त (61) को शनिवार शाम को यहां लीलावती अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया, लेकिन उनमें यह संक्रमण सामने नहीं आया।
 
प्रिया ने से कहा कि उन्हें नियमित चेकअप के लिए शाम साढ़े चार-पांच के बीच लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही थी। उन्होंने (अस्पताल वालों ने) कोविड-19 जांच की और परिणाम में संक्रमण सामने नहीं आया।  उन्होंने कहा कि संजय दत्त सोमवार को अस्पताल से घर जा सकते हैं।
 
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के लिए उनके एंटीजन परीक्षण में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई। वे बिल्कुल ठीक हैं और सांस में थोड़ी तकलीफ का उपचार किया जा रहा है।  
 
संजय दत्त दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के सबसे बड़े बेटे हैं। उनकी दो बहनें- प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं। संजय दत्त की फिल्में ‘सड़क 2’ और ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली हैं। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख