dharma sangrah
✕

दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन, ठाणे में हुआ अंतिम संस्कार

Updated: रविवार, 6 दिसंबर 2020 (16:45 IST)
मुंबई। दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वे 4 साल के थे। उनके बड़े बेटे निरंजन पटवर्धन ने यह जानकारी दी।

मराठी शो ‘आगाबाई सासुबाई’ से लोकप्रिय हुए पटवर्धन ने 80 के दशक की ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। मनोरंजन की दुनिया में उनका चार दशक का लंबा करियर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में ले जाया गया था।

निरंजन पटवर्धन ने रविवार को कहा, कल रात करीब नौ-साढ़े नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और जकड़न आ गई जिसके बाद हम उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए।

इलाज पर उन्होंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी और आधे घंटे के भीतर उनका निधन हो गया।उन्होंने बताया कि ठाणे में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख