sundarkand
✕

ताजमहल देखने जा रहे थे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग तोड़ सर्विस रोड पर गिरी कार

Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (11:27 IST)
मथुरा। दिल्ली से आगरा जा रही एक कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फट जाने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर जा गिरी जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कोलकाता निवासी सभी छह व्यक्ति दिल्ली से ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे थे। सोमवार को हुई इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फरीदाबाद निवासी कार चालक सहित सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कोलकाता निवासी सांदीपन घोष ने सोमवार को परिवार सहित आगरा के ताजमहल एवं अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए फरीदाबाद के मनोज की कार किराए पर ली थी। कार मनोज ही चला रहा था। दोपहर में करीब एक बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 88 के निकट कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो कर रेलिंग तोड़ती हुई नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी।'
 
कार में बुरी तरह से फंसे लोगों की चीख पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा उन्हें निकालने में मदद की।
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख