kundali milan
✕

कर्नाटक में PWD के जूनियर इंजीनियर के यहां ACB का छापा, ड्रेनेज पाइप में छिपा रखे थे लाखों रुपए

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (08:43 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने कलबुर्गी में लोक निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा मारा और सीवेज पाइप जैसी चीज को काटने के बाद चौंक पड़े जब उसमें से 13 लाख रुपए बरामद हुए।

कलबुर्गी जिले के जेवरगी तालुका में तैनात एसएम बिरादर के घर पर कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति पाई गई जिसे देखकर अधिकारी स्तब्ध रह गए।
 
एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 54.5 लाख रुपए नकद बरामद किए जिसमें से 13 लाख रुपये से अधिक ऐसी जगह से पाए गए जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। पैसे को घर के बाहर सीवेज की पाइप में छिपाया गया था जो चोर भी नहीं ढूंढ पाता।
 
अधिकारियों के अनुसार, बिरादर के पास कथित तौर पर 36 एकड़ भूमि, कलबुर्गी में दो घर, बेंगलूरु में एक भूखंड, तीन कार, एक स्कूल बस, दो ट्रेक्टर, सौ ग्राम सोना और 15 लाख रुपये के घरेलू सामान पाए गए। बिरादर, कर्नाटक के उन 15 सरकारी अधिकारियों में से एक है जिनके आवास पर एसीबी ने बुधवार को छापेमारी की। सुबह से एसीबी ने राज्यभर में 60 स्थानों पर तलाशी ली।

ब्यूरो के 400 अधिकारियों ने बेंगलुरु, मंगलुरु, मांड्या और बल्लारी में विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के घर पर छापेमारी की।
 
एसीबी ने कहा कि 8 पुलिस अधीक्षकों, 100 अधिकारियों और 300 कर्मचारियों की टीम ने 15 अधिकारियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में 60 ठिकानों की तलाशी ली।
 
ब्यूरो के अनुसार सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई और उनमें से एक के घर से सात किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपए नकद बरामद किया गया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

अगला लेख