ganesh chaturthi

उत्तरप्रदेश में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी आप

Updated: रविवार, 8 जनवरी 2017 (13:38 IST)
लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रियता से प्रचार करेगी हालांकि वह चुनावी मुकाबले में नहीं उतरेगी।
 
आप प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि उत्तरप्रदेश में भाजपा के खिलाफ आप का अभियान पहले से ही चल रहा है। पंजाब और गोवा में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप के सभी स्टार प्रचारक और नेता उत्तरप्रदेश पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम तय किया जाएगा। वैसे सभी नेता भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे और जनता को भाजपा के सही चेहरे से अवगत कराएंगे और बताएंगे कि यदि उत्तरप्रदेश में भाजपा आई तो क्या कुछ हो सकता है।
 
माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा नोटबंदी को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही है। आप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ प्रचार को इस रूप में देखा जा सकता है कि ये एक नई तरह की राजनीति है, जहां एक पार्टी अपनी ऊर्जा और धन चुनाव में लगाएगी, उस चुनाव में जिसमें उसे कुछ नहीं मिलने वाला है।
 
आप हालांकि उत्तरप्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में उसने प्रत्याशी उतारे हैं। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख