kundali milan
✕

आमिर उदास, बोले- सभी को प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (10:05 IST)
मुंबई। फिल्मस्टार आमिर खान का कहना है कि काले धन को समाप्त करने के लिए नोटबंदी सरकार का एक अच्छा प्रयास है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस पहल का सभी नागरिकों को समर्थन करना चाहिए। बहरहाल, नकदी की कमी के वजह से आम लोगों को हो रही समस्या से आमिर उदास हैं।
 
आमिर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि नोटबंदी के कारण मुझे कोई परेशानी नहीं हुयी क्योंकि मेरे पास काला धन नहीं है। मैंने कर चुकाया है। जिनके पास काला धन है उन्हें समस्या होगी। जब कभी भी मैं कुछ खरीदता हूं तो मैं क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि आम आदमी को परेशानी हो रही है और इसे लेकर मैं उदास हूं। हमारे प्रधानमंत्री ने एक अच्छा पहल किया है और हमें उसका समर्थन करना चाहिए। सरकार लोगों को डिजिटल दुनिया की ओर जाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कैशलेस होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
 
कैशलेस होने पर मदद मिलने के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, 'मैं एक अर्थशास्त्री नहीं हूं। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए। मैं फिल्म में हूं.. मैं उसके बारे में बात कर सकता हूं, अर्थव्यवस्था के बारे में नहीं।'
 
पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधार दंगल फिल्म में आमिर नजर आने वाले हैं। इसके बाद वह 'सीक्रेट सुपरस्टार' में एक विशेष भूमिका में होंगे और आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख