dharma sangrah
✕

बागियों तक दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है आप

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (19:38 IST)
नई दिल्ली। बागियों के हमलों से परेशान रही आम आदमी पार्टी बागी हुए नेताओं के साथ संबंधों को सुधारने और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए उन तक दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दो बागी विधायकों पंकज पुष्कर और देवेंद्र सहरावत से संपर्क किया गया है।
 
बिजवासन से विधायक सहरावत ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, सकारात्मक घटनाक्रम हुआ है। उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। तिमारपुर से विधायक पुष्कर से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आप के साथ उनका तालमेल सुधरा है और वह अपने क्षेत्र में पार्टी एवं सरकार के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
 
पुष्कर ने कहा, ‘हम एक ही ताकत भाजपा से लड़ रहे हैं। इसलिए सहयोग की अधिक गुंजाइश बनती है।’ आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई बागियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की जा रही है और उनको मनाया जा रहा है कि वे पार्टी के खिलाफ रुख अख्तियार नहीं करें।
 
सूत्रों ने कहा कि मंत्री पद से बर्खास्त किए गए संदीप कुमार और आसिम अहमद खान से भी बातचीत चल रही है। इन दोनों ने पार्टी को लेकर तटस्थ रुख अपनाया है। पार्टी के सूत्रों ने यह भी कहा कि प्रयासों के सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं क्योंकि सहरावत और पुष्कर ने विधानसभा में सरकार की ओर से लाए गए प्रस्तावों का समर्थन किया।
 
सहरावत और पुष्कर आप से निकाले गए नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के करीबी माने जाते हैं। वैसे, आप पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के साथ किसी तरह का संपर्क नहीं करना चाहती। पार्टी के एक नेता ने कहा कि मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और यहां तक उनके परिवार पर हमले किए। यह अस्वीकार्य है। (भाषा)
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख