suvichar

राजस्थान में तापमान में थोड़ी कमी, कुछ दिन राहत की उम्मीद

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (23:14 IST)
जयपुर। मौसम में आए बदलाव से राजस्थान के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत शुक्रवार को मिली जहां अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि इसके बावजूद राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में अधिकतम तापमान कोटा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चुरू में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा जहां बुधवार को पारा 50.0 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं आज बीकानेर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 39.0 डिग्री, जैसलमेर में 43.0 डिग्री, बाड़मेर 41.6 डिग्री, जयपुर में 41.8 डिग्री, अजमेर में 41.5 डिग्री व जोधपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से एक बार और राहत मिल सकती है। शनिवार को राज्य के बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में तेज आंधी के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, वायुमंडल के निचली परत में पूर्वी हवाओं के पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने तथा अरब सागर से उच्च मात्रा में नमी प्रवाहित होने के कारण राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन तेज आंधी आने, बारिश होने व तेज हवाएं चलने का अनुमान है।(भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख