Hanuman Chalisa
✕

हौसले को सलाम, 'अंधेरे' से जूझता एक बिजली कर्मचारी

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (17:14 IST)
पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। ये रौंगटे खड़े कर देने वाली लाइव तस्वीरें किसी सर्कस की नहीं हैं, बल्कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी की हैं। जहां लगातार हो रही मूसलधार बारिश और बादलों के फटने से कहर बरपा हुआ है। अब तक पिथौरागढ़ में आई आकाशीय आपदा के चलते 11 लोग लापता हो गए और 6 लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं, पिथौरागढ़ में दर्जनों घर पहाड़ी दरकने और भूस्लखन के चलते जमींदोज हो गए हैं।
 
इन तस्वीरों को देखकर आपके दिलों की धड़कन बढ़ जाएगी और आप दांतों तले अंगुली चबा लेंगे। इन तस्वीरों में बिजली विभाग का एक संविदा कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना आम लोगों तक बिजली पहुंचाने के लिए पानी के तेज बहाव की परवाह किए बिना जान जोखिम में डालकर पोल पर चढ़ा हुआ है और रस्सी के सहारे बिजली के तार खींचकर दूसरे छोर पर ले जा रहा है।
 
पानी के तेज बहाव की आवाज सुनकर दिल कांपने लगता है, लेकिन यह बिजली कर्मचारी अपने पेट की खातिर सब भूला हुआ है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो चुकी है जिसके लिए यह बिजली संविदा कर्मचारी बिजली की पूर्ति को सुचारु करने के लिए अपना फर्ज निभा रहा है। इस बिजली कर्मचारी के जज्बे को देखकर हम उसे सलाम करते हैं।
यह दूसरी तस्वीर भी पिथौरागढ़ के मुनस्यारी की हैं, जहां पर एक युवक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल एक मार्ग से दूसरे मार्ग को जोड़ने वाला पुल पानी के उफान के चलते धराशायी हो चुका है। स्थानीय निवासी अपने पेट की खातिर उफनती नदियों को पार करने के लिए मजबूर हैं। 
 
किसी ने सही कहा है कि पेट के लिए इंसान चट्टानों से भी टकरा जाता है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसे जीवट के लोगों को सलाम कहते हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख