Daily Horoscope
✕

उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से 90 लोगों की मौत...

Updated: रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (00:31 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। टीवी समाचार चैनल के मुताबिक सहारनपुर में 46, रूड़की में 26, मेरठ में 18 और कुशीनगर में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। सहारनपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक 46 पोस्टमॉर्टम हो चुके हैं, इनमें से 36 मौतें स्पष्ट रूप से डॉक्टरों के अनुसार अवैध शराब के पीने से हुई हैं। अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
मौतों के बाद जागा प्रशासन : मामला गंभीर होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बांदा में अवैध शराब की बिक्री के मामले में पुलिस ने बीती रात जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। सहारनपुर में कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 400 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई। जब तक यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।
 
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मुताबिक गुरुवार शाम झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित बालूपुर गांव में एक मृतक की तेरहवीं में अवैध शराब परोसी गई जिसके बाद लोगों की तबीयत खराब हो गई। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, 2 आबकारी निरीक्षक, 2 आबकारी सिपाही और 3 पुलिस उपनिरीक्षकों और 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
 
योगी ने पीड़ितों के परिजनों को 2 लाख देने का किया ऐलान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए 50,000 रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया था। उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रावत ने हरिद्वार जिला प्रशासन को अस्पताल में भर्ती लोगों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने का आदेश दिया है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख