biodatamaker

केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा, 700 संविदा कर्मचारियों की नौकरी स्थायी

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (16:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 700 संविदा कर्मचारियों की नौकरी को स्थायी कर दिया गया है और इस फैसले की गूंज देश के अन्य हिस्सों में भी सुनाई देगी।
 
स्थायी बनाए गए डीजेबी कर्मियों को प्रमाण पत्र देने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह एक मिथक है कि कच्चे (संविदा) कर्मी को पक्का (स्थायी) नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे वे आलसी हो जाते हैं और अधिक काम नहीं करते, लेकिन 2015 में पहली बार हमारी सरकार बनने के बाद जब हम शिक्षा विभाग में क्रांति लेकर आए या जब हमने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार किया, तो यह काम केवल सरकारी शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्स ने ही किया।
 
उन्होंने कहा कि इस कदम ने इस मिथक को भी तोड़ दिया और अब सुरक्षा की भावना होने के कारण वे पहले से दोगुना काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डीजबी में जो बड़ा फैसला किया है, उसकी गूंज देश को अन्य हिस्सों में भी सुनाई देगी और अन्य राज्यों के लोग भी सवाल करने लगेंगे कि यदि यह दिल्ली में किया जा सकता है, तो अन्य राज्यों में क्यों नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अन्य विभागों में भी संविदा कर्मचारियों की नौकरी को स्थायी बनाना चाहती है, लेकिन केंद्र सरकार पर प्रशासनिक निर्भरता के कारण उसके पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त शक्तियां नहीं है।

अब कर्मचारियों को मिलेंगी यह सुविधाएं : दिल्ली जल बोर्ड ने जिन 700 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया है, उसमें दैनिक वेतन भोगी और करुणामूलक आधार पर नियुक्त किए गए कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी नियमित कर्मचारियों को अब से चिकित्सा सुविधाएं, सरकारी आवास, छुट्टी के लाभ और ग्रैच्युटी, एनपीएस और एलटीसी (यात्रा सुविधा) जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही, इन्हें 2019 से एरियर्स मिल सकेगा। सभी का वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा। सभी को डीए की सुविधा मिलेगा। वार्षिक वेतन वृद्धि, बच्चों की शिक्षा भत्ता, पितृत्व अवकाश, मातृत्व अवकाश आदि सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।
 
कर्मचारियों ने दिया धन्यवाद : राकेश कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बहुत-बहुत आभारी हूं। मेरे ऊपर माताजी और दो भाई-बहन की जिम्मेदारी है। मेरी माता जी बीमार रहती हैं। उनकी दवा और बाकी परिवार की अन्य जिम्मेदारियों को मैं इतनी कम तनख्वाह में पूरा नहीं कर पा रहा था। नियमित होने से मेरी सैलरी बढ़ गई है और अब मैं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से उठा पाऊंगा। आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैं दिल से सीएम के लिए दुआ करता हूं। 
 
डालचंद सिंह कहा कि यह तो बहुत अच्छा काम मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया है। ऐसा काम पहले की सरकारों में कभी नहीं हुआ। अब हम अपने काम को और भी मेहनत से करेंगे। हम सभी के पक्का होने से पूरे दिल्ली जल बोर्ड में खुशी का माहौल है। 
 
बिमला रानी ने कहा कि बड़ा अच्छा काम हुआ है जी। मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं। मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। कम तनख्वाह में घर चलाने में बड़ी परेशानी हो रही थी। अब तनख्वाह बढ़ जाने से मैं अपनी दोनों बच्चियों की पढाई-लिखाई भी ठीक से कर पाऊंगी और छोटे बेटे को भी पढ़ा-लिखा पाऊंगी।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

अगला लेख