Hanuman Chalisa
✕

शर्मनाक! यूपी में 70 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म, 98 वर्षीय महिला से रेप की कोशिश

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (18:29 IST)
फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी ओर बलिया में 98 साल की महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई।

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) नंदलाल सिंह ने बताया कि एक गांव में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार होने की घटना रविवार रात की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता गांव में भीख मांगकर अपना भरण-पोषण करती है और एक प्राथमिक विद्यालय में रात गुजारती है।

सिंह ने बताया कि रविवार रात पड़ोसी गांव शहजादेपुर का रहने वाला युवक लक्ष्मी लोधी (32) शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बलिया में दुष्कर्म दुराचार का प्रयास : दूसरी ओर, बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में 98 साल की एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार का कथित प्रयास करने पर सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 98 वर्षीय एक महिला के साथ गत 20 अगस्त की रात्रि उसके रिश्तेदार सोनू (22) ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि महिला के पुत्र की शिकायत पर आज सोनू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख