ramcharitmanas

उत्तराखंड में 7 ट्रैकर लापता, तलाश में जुटी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन टीम

Updated: शनिवार, 28 मई 2022 (17:57 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में जनपद रुद्रप्रयाग के पांडव शेरा ट्रैक पर 7 ट्रैकर्स लापता हो गए हैं। इनकी तलाश के लिए देहरादून से एक हेलीकॉप्टर से एसडीआरएफ की सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को भेजा गया है।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सात ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो जाने की सूचना मिली है। इन ट्रैकर्स के पास भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद फोर्स की उप महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल द्वारा उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था कर टीम मौके पर भेज दी गई है।
 
श्रीमती नेगी ने बताया कि यह टीम हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीम (उच्च तुंगता रेस्क्यू टीम) है, जो आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर के माध्यम से अगस्त्यमुनि हेलीपैड में पहुंच गई है व ट्रैक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।(वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

अयोध्या में चंपत राय के विरोध में संतों की बैठक पर पुलिस की रोक, संतों ने लगाया गंभीर आरोप

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

अगला लेख