Hanuman Chalisa
✕

हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (18:17 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने हनीट्रैप में फंसा कर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए इसके 7 सदस्यों को आज गिरफ्तार किया है, इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि 14 जनवरी को मोहम्मद तौसीफ नामक व्यक्ति ने फेस-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई नसरत के फोन पर 13 जनवरी को किसी ने फोन कर उसे एफएनजी रोड पर बुलाया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने बताया कि 13 जनवरी की रात को उसके फोन पर फोन आया कि नसरत को मुरादनगर में कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा किसी महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में वीडियो बनाकर 2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मुरादनगर पहुंच कर बंधक नसरत को मुक्त कराया तथा उसे बंधक बनाने वाले मतीन, वकील, राशिद, इमरान, अशरफ तथा दो महिलाएं रोशन एवं शबनम को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि इनके पास से पीड़ित की इनोवा कार, मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन के अलावा पीड़ित से बदमाशों द्वारा लिया गया 20,000 रुपए बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाता हैं तथा उनसे मोटी रकम वसूलता हैं।(भाषा)

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख