सम्बंधित जानकारी
- Kerala Blast : केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ एक और मामला दर्ज
- Kerala Blast : कन्वेंशन सेंटर में ब्लास्ट, सरेंडर से पहले आरोपी ने फेसबुक लाइव में बताया क्यों रखे थे बम
- केरल में ब्लास्ट के बाद दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, CM विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रियंका ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
- Kerala Blast : हमने आग का गोला देखा, क्या बोले केरल ब्लास्ट के चश्मदीद
- Kerala Blasts : यहोवा के साक्षी समूह से होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण, ली विस्फोटों की जिम्मेदारी ली
kerala Blast Case : भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में 54 मामले दर्ज
kerala Blast Case : केरल पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने हाल ही में कोच्चि में कलमश्शेरि के पास एक ईसाई प्रार्थना सभा में हुए विस्फोटों के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में 54 मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस ने कहा कि सबसे अधिक 26 मामले मलप्पुरम जिले में दर्ज किए गए हैं, इसके बाद 15 मामले एर्नाकुलम में और पांच मामले तिरुवनंतपुरम में दर्ज किए गए हैं। त्रिशूर शहर और कोट्टायम में दो-दो, जबकि पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, पलक्कड़ और कोझिकोड ग्रामीण में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि उसने कई फर्जी प्रोफाइल की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल ऐसे पोस्ट साझा करने के लिए किया गया है, जो सांप्रदायिक नफरत पैदा कर सकते हैं। ऐसे फर्जी प्रोफाइल के आईपी पते की पहचान करने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों से अनुरोध किया गया है। राज्य में साइबर प्रकोष्ठ ऐसे हैंडल की पहचान करने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
