ramcharitmanas
✕

तमिलनाडु : पटाखे की दुकान में लगी आग, 5 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (23:43 IST)
कल्लाकुरिची (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के शंकरपुरम कस्बे में एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई और इससे 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग झुलस भी गए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि पटाखे की दुकान में आग कैसे लगी है।
 
भीषण आग के चलते प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दुकान के सामने खड़ा एक दोपहिया वाहन भी आग की लपटों में समा गया। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मरने वालों के परिजनों के लिए 5-5 लाख और आपातकालीन वार्डों में इलाज कर रहे घायलों के लिए 1 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।
 
इस साल महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में एक पटाखों की फैक्टरी में धमाका हो गया था जिससे इस घटना में 5 लोग घायल हो गए थे और उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल था। यह घटना देहने गांव में दिन में करीब 11 बजे हुई थी और विस्फोट के बाद आग लग गई थी। यह इलाका मुंबई से करीब 125 किलोमीटर दूर है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख