dharma sangrah
✕

Odisha : भुवनेश्वर के पास कुआखाई नदी में 4 छात्रों की डूबने से मौत

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2023 (17:25 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी में एक निजी प्रबंधन संस्थान के 4 छात्र शहर के बाहरी इलाके में कुआखाई नदी में डूब गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की है जब 8 छात्रों का एक समूह भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में ढाबालहार गांव के पास नदी में नहाने गया था। पुलिस ने बताया कि 2 छात्रों के शव मंगलवार को बरामद किए गए, वहीं 2 अन्य लापता युवकों के शव बुधवार को बरामद हुए।
 
मृतकों की पहचान जमशेदपुर के आर्यन मिश्रा, कटक के कुमार अविनाश, बालासोर के रोहित परीदा और बालिकुडा के प्रतीक धलसामंता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शहर के एक निजी प्रबंधन कॉलेज में पढ़ने वाले 8 दोस्त नहाने के लिए नदी पर गए थे, तभी उनमें से 4 फिसलकर गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए।
 
अग्निशमन सेवादल के कर्मियों ने स्कूबा गोताखोरों के साथ मिलकर मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। रात में अभियान रोक दिया गया और बुधवार को सुबह फिर से शुरू किया गया। बालियंता पुलिस थाने के निरीक्षक जुबराज स्वैन ने बताया कि सभी युवक दोपहर करीब 2 बजे नदी में नहाने आए थे। पुलिस को घटना की सूचना शाम को करीब 5 बजे मिली। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लापता छात्रों के शव निकाले।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख