Daily Horoscope
✕

उदयपुर हत्याकांड के बाद हरकत में आई सरकार, आईजी व एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (12:47 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 32 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उदयपुर सहित 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। उदयपुर में मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल की 2 मुस्लिम युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी।
 
उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक हिंगलाज दान को पद से हटाकर मानवाधिकार का जिम्मा दिया गया है, वहीं प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। कुमार इससे पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) में पुलिस महानिरीक्षक थे। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार का तबादला कोटा आरएएसी बटालियन में कमांडेंट द्वितीय के पद पर किया गया है। जमेर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को उदयपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
 
जोधपुर के पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अकादमी जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। कोटा पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ को गोगोई के स्थान पर जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जोधपुर के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव को कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी टोंक के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनिवास जोधपुर में मई में सांप्रदायिक तनाव हो गया था।
 
करौली के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया को उपनिदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के पद पर और धौलपुर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस को इंदोलिया के स्थान पर करौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि करौली में भी अप्रैल में सांप्रदायिक तनाव हो गया था।
 
सिरोही के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को टोगस के स्थान पर धौलपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को कमांडेंट 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख