Narak Chaturdashi
✕

खरगोन जिले में भेड़ियों के हमले में 32 लोग घायल

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (15:39 IST)
खरगोन। खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र की सीमावर्ती 9 गांवों में सोमवार रात करीब 11.30 बजे जंगली भेड़िए ने करीब 32 लोगों पर हमला किया। इनमें से गंभीर घायल 9 ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि करीब 12 लोगों को महाराष्ट्र के जलगांव में इलाज के लिए परिजन लेकर गए हैं।
 
भेड़िए ने इन पर उस समय हमला किया, जब ये लेग घर के बाहर सो रहे थे। घायलों द्वारा बताए गए हुलिए से वन्य प्राणी भेड़िए की होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूचना के बाद वन विभाग का अमला मंगलवार को गांव पहुंचा। मौके पर चैनपुर थाना क्षेत्र पुलिस भी पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने 32 लोगों के घायल होने एवं 16 से ज्यादा गंभीर घायलों को खरगोन और जलगांव के अस्पतालों में भर्ती करने की पुष्टि की है।
 
वन परिक्षेत्र अधिकारी तितरानियां पीयूष कुमार चौधरी और यावल अभ्यारण वन परीक्षेत्र पाल के रेंजर अमोल चव्हाण ने पहले तो स्पष्ट बोलने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने भी भेड़िया होने की संभावना व्यक्त की है। अधिकारी ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और वनवासियों को घरों में सोने की सलाह दी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख