Daily Horoscope
✕

ट्रक में छिपे आतंकियों से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Updated: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (12:01 IST)
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार तड़के आतंकवादियों के एक समूह के पुलिस पर हमला करने के बाद हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
ALSO READ: ट्रक में छिपे आतंकियों से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
पुलिस ने नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के 5 बजे रोका जिसके बाद गोलीबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर जा रहे 3-4 आतंकवादियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका था।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं और 1 के फंसे होने की संभावना है। 4 हथियार और कुछ  गोला-बारूद सहित विस्फोटक मौके से बरामद हुए हैं।
 
डीजीपी ने बताया कि आतंकवादी हाल में घुसपैठ करने वाले समूह का हिस्सा थे। यह समूह कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुआ था और कश्मीर घाटी जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने नगरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश दिया है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख