sundarkand
✕

अवंतीपोरा में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (19:20 IST)
जम्मू। 24 घंटों के अंतराल में सुरक्षाबलों ने 3 और आतंकियों को ढेर कर दिया है। सोमवार को भी 3 आतंकी मारे गए थे। इस साल की चौथी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को अपने 2 जवानों की भी शहादत देनी पड़ी है।
ALSO READ: LoC पर पाक कमांडो हमले का खतरा, शहरों में आतंकियों का डर
कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकी जैश-ए-मुहम्मद आतंकी संगठन से थे जबकि मरने वाले 1 आतंकी की पहचान रईस अहमद डार निवासी योवास्तन, त्राल के तौर पर हुई है। मुठभेड़ में सेना का 1 जवान व पुलिस का एसपीओ शाहबाज अहमद भी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
 
यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा तहसील के जैनत्रंग खिरयू क्षेत्र में उस समय शुरू हुई, जब सीआरपीएफ, एसओजी और सेना के जवान क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए थे। सुरक्षाबलों को यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र में 3 आतंकी देखे गए हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल क्षेत्र में पहुंच गए और उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
 
सुरक्षाबलों को अपने समीप आता देख आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक से की गई इस गोलीबारी में सेना का 1 जवान और पुलिस का 1 एसपीओ घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। इसके बावजूद जवानों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, परंतु जब आतंकवादियों ने इस पर भी गोलीबारी जारी रखी तो जवानों ने भी उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।
 
करीब 3 घंटे से भी अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मुहम्मद के बताए जा रहे हैं। इनमें से 1 की पहचान भी हो चुकी है। यह आतंकी रईस अहमद डार त्राल के योवास्तन इलाके का बताया जा रहा है।
 
इससे पहले सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने कश्मीर के जिला शोपियां के वाची इलाके में हिजबुल के कुख्यात कमांडर वसीम अहमद समेत 3 आतंकियों को मार गिराया था। वसीम कई लोगों की हत्याओं के अलावा विभिन्न आतंकी वारदात में शामिल था।
 
मारे गए आतंकियों में पीडीपी के पूर्व विधायक एजाज अहमद मीर के घर से हथियार चुराने वाला पूर्व एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) आदिल शेख और जहांगीर मलिक भी शामिल था। अधिकारियों का कहना था कि 24 घंटों में मारे गए 6 आतंकी गणतंत्र दिवस समारोहों में खलल डालने की तैयारियों में थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख