Hanuman Chalisa
✕

पंजाब में मुठभेड़ में 2 निहंग सिखों की मौत, 2 एसएचओ गंभीर रूप से घायल

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (21:14 IST)
तरनतारन। पंजाब के जिला तरनतारन के गांव सिंहपुरा में रविवार को पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में 2 निंहग सिखों की मौत हो गई, जबकि पुलिस के 2 एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मारे गए दोनों निहंग सिखों की पहचान गुरदेव सिहं निवासी अमृतसर और मेहताब सिंह निवासी आनंदपुर साहब के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों बदमाश 11 मार्च को नंदेड़ साहब में हुई बाबा संतोख सिंह की हत्या में वांछित थे।

आज सुबह एक सूचना के आधार पर छापामारी करने गई थाना वल्टोहा और खेमकरण की पुलिस पार्टियों पर निहंग सिंहों ने कृपाणों से हमला कर दिया। हमले में दोनों थानों के प्रभारी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया।

थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की दस दिन पहले मौत हो गई थी। सरबजीत सिंह की भोग की रस्म गांव छिछरेवाल में चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह व खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह गांव सिंहपुरा पहुंचे। निहंग सिखों के वेश में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से दोनों पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया।

इसके बाद इलाके की बड़े स्तर पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर बार-बार हमले किए, जिसमें तेजधार हथियारों से दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में एक अधिकारी का हाथ कट गया तो दूसरे की उंगलियां कट गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले, एसपी डॉ. महिताब सिंह, जगजीत सिंह वालिया समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर रवाना हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पटियाला में निहंगों ने ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक हरजीत सिंह पर तलवार से हमला कर दिया था। इसमें उनकी कलाई कटकर अलग हो गई थी। हरजीत खुद कटा हाथ लेकर स्कूटर पर सवार होकर अस्पताल पहुंचे थे। बाद में उनकी सफल सर्जरी हुई थी।(वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख