Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ के आरोप में 2 गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (18:28 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गुरुवार को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें मुंबई के खार इलाके में एक युवक इस महिला का यौन उत्पीड़न करता दिख रहा है।
 
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर हैंडल पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और मंगलवार रात करीब 8 बजे जब वह उपनगरीय खार इलाके में 'लाइव स्ट्रीमिंग' कर रही थी तब यह घटना हुई। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
 
महिला जब घटनास्थल से जाने लगी तो वही आदमी अपने 1 दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
 
खार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो आने के बाद उन्होंने इस घटना का संज्ञान लिया। उनके अनुसार इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है तथा दोनों आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा के पटेल नगर से उन्हें पकड़ा। उनकी उम्र क्रमश: 19 एवं 21 साल है। पुलिस ने महिला यूट्यूबर से संपर्क किया लेकिन वह यह कहते हुए पुलिस थाने नहीं पहुंची कि वह बाद में आएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख