manglik dosh calculator
✕

16 साल की लड़की से कोच ने कई बार किया बलात्कार

Updated: सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (23:23 IST)
कोटा (राजस्थान)। 16 साल की दलित हैंडबॉल खिलाड़ी से दो सालों तक उसके प्रशिक्षक ने कथित रूप से बलात्कार किया। सर्किल प्रभारी (महिला थाने) राम सिंह मीणा ने बताया कि लड़की ने कल अब्दुल हनीफ (40) के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जो फिलहाल एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर है। हनीफ मंगरोल शहर का रहने वाला है। मीणा ने बताया कि लड़की पिछले दो साल से स्कूल टीम के लिए खेल रही थी।
उन्होंने कहा, उसने (लड़की ने) आरोप लगाया कि वह हैडबॉल समारोहों में हिस्सा लेने के लिए उसे विभिन्न शहरों में ले जाता था और होटल के कमरे में उससे बलात्कार करता था। लड़की ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने पिछले दो सालों में 7-8 बार उससे बलात्कार किया। अंतिम बार उसने बरान में 17 दिसंबर को होटल के एक कमरे में उससे बलात्कार किया।
 
मीणा के अनुसार लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। अब्दुल पर भादस, पोस्को और एससी-एसटी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वैसे अब तक प्रशिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। (भाषा)  

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख