Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर में 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (17:35 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया है। परीक्षा में 80 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में हुई परीक्षाओं में शामिल हुए 58,397 विद्यार्थियों में से लगभग 47,000 उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 प्रतिशत से थोड़ा अधिक था, जबकि लड़कों का 78 प्रतिशत था।

राजनीतिक दलों ने उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई संदेश दिए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान डार ने कहा, पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने 12वीं कक्षा के छात्रों को विशेष रूप से उन छात्राओं को बधाई दी जिन्होंने आज घोषित किए गए परिणामों में लगभग 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। महिला दिवस की शुभकामनाएं। जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और ‘अपनी पार्टी’ के प्रमुख अल्ताफ बुखारी भी उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।(भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख