sundarkand

1 मिनट में किए 109 पुशअप, युवक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Updated: सोमवार, 24 जनवरी 2022 (11:50 IST)
इंफाल। मणिपुर के 24 वर्षीय थौना ओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में अपनी अंगुलियों की टिप्स पर सबसे अधिक पुशअप करने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें निरंजॉय अपना कारनामा दिखाते नजर आ रहे हैं।ताजा रिकॉर्ड के लिए उन्होंने एक मिनट में 109 पुशअप्स करके एक मिनट में अपने पुराने 105 पुश-अप्स के रिकॉर्ड को तोड़ा।

निरंजॉय सिंह ने 105 पुशअप्स के अपने पुराने रिकॉर्ड को इस बार बहुत आराम से तोड़ दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रयास का आयोजन एज़्टेक स्पोर्ट्स मणिपुर द्वारा इंफाल में एज़्टेक फाइट स्टूडियो में किया गया था।

गौरतलब है कि निरंजॉय सिंह ने इससे पहले एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्होंने एक मिनट में 105 पुशअप्स पूरे कर डाले थे।

कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने निरंजॉय सिंह को टि्वटर पर बधाई दी। रिजिजू ने लिखा, एक मिनट में सबसे ज्यादा पुशअप्स के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले मणिपुरी युवा टी. निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर आश्चर्य होता है। मुझे उनकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है। 

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख