• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 8 जनवरी 2012 (23:21 IST)

‘घोस्ट’ का खलनायक बना असली चोर

‘घोस्ट’ का खलनायक बना असली चोर -
राजधानी दिल्ली में वाहन चुराने के लिए एक पदक विजेता मुक्केबाज ने आगामी फिल्म ‘घोस्ट’ के खलनायक को अपने साथ मिलाकर चोरी की योजना बनाई लेकिन दोनों को पुलिस ने देर रात चोरी के वाहन के साथ पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) छाया शर्मा ने बताया कि अभिनेता मनीष उपाध्याय (23) और उसका मुक्केबाज मित्र मोहित तोकास (28) को कथित रूप से चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मोहित तोकास दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। दोनों को अपराध को अंजाम देने के एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

शर्मा ने कहा, ‘तोकास दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहहा है। वह राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक विजेता है। उपाध्याय एक आकांक्षी मॉडल एवं टेलीविजन कलाकार है। वह आगामी फिल्म घोस्ट में खलनायक की भूमिका निभा रहा है।

इसकी शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि दोनों एक वाहन के साथ फरार हो गए हैं। दोनों रात के साढ़े बारह बजे कार में सवार लोगों को मुनिरका फ्लाईओवर के पास गिराकर फरार हो गए।

तलाश के दौरान पुलिस ने रात लगभग डेढ़ बजे दोनों को आरकेपुरम में सीएनजी पंप के पास चोरी के वाहन के साथ पकड़ लिया। (भाषा)