• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: चंडीगढ़ , सोमवार, 3 दिसंबर 2012 (23:24 IST)

सौतेले पिता ने किया मासूम से बलात्कार

बलात्कार
FILE
पंजाब के मणिमाजरा कस्बे में एक नाबालिग से उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि 14 वर्षीय एक लड़की की शिकायत के अनुसार उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके सौतेले पिता सुशील कुमार ने पिछले कई माह में उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

लडकी की मां ने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद करीब चार साल पहले सुशील से विवाह किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी फरार है, उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। (भाषा)