• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

महिलाओं की आबकारी विभाग में भर्ती

केरल
महिलाओं के लिए नए पेशेवर क्षेत्र खोलते हुए केरल सरकार ने उन्हें आबकारी गार्ड के रूप में भर्ती करने का फैसला किया है। अभी तक यह काम पुरुषों के जिम्मे था।

सूत्रों ने बताया कि लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के अलावा राज्य में अवैध शराब बनाने और बेचने पर शिंकजा कसने के लिए सरकार महिलाओं की आबकारी गार्ड के रूप में भर्ती करेगा।

आबकारी मंत्री पीके गुरुदासन ने बताया कि शुरुआत में 274 महिला गार्डों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में विभाग के जिला प्रमुखों को शीध्र भर्तियाँ करने को कहा गया है।

आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि अवैध शराब बनाने और उसके बिक्री में जहाँ-जहाँ महिलाएँ शामिल होती है, वहाँ पुरुष गोर्डों के लिए नियंत्रण करना मुश्किल होता है।

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए महिला कांस्टेबलों की मदद ली जाती थी। अब इस समस्या से निपटने के लिए आबकारी विभाग महिला गार्ड रखेगा।