• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 11 जुलाई 2014 (13:26 IST)

गर्मी से दिल्लीवासी परेशान

गर्मी
FILE
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तापमान के सामान्य से कई डिग्री ऊपर चले जाने से दिल्लीवासी उमस और गर्मी से परेशान हैं और अगले सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

सफदरजंग वेधशाला में पूर्वाह्न 10.30 बजे दर्ज तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस था और मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री तक जाने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय आसमान कुल मिलाकर साफ रहा जबकि दोपहर में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया और इसके 32 और 74 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के 14 जुलाई को शहर में पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार का दिन गत 2 वर्षों में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा बढ़कर 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गा।

अधिकारी ने कहा कि जुलाई के मौसम में आमतौर पर मानसून आ जाता है, लेकिन वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी वर्षा नहीं होने से हुई है। (भाषा)