Daily Horoscope
✕

ब्राउनीज

- श्रीमती कमला मिश्रा

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2012 (11:43 IST)
ND

ब्राउनीज की सामग्री :
2 कप मैदा, 2 कप शक्कर, आधा कप मक्खन, आधा कप तेल, 1 कप पानी‍, पाव कप कोको पावडर, आधा कप ताजा छाछ, 2 अंडे, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच वेनिला एसेंस।

फ्रॉस्टिंग की सामग्री :
आधा कप मक्खन, 2 चम्मच कोको पावडर, पाव कप दूध, साढ़े तीन कप पिसी हुई शक्कर, 1 चम्मच वेनिला एसेंस।

बनाने की विधि :
* मैदा और शक्कर एक बड़े बाउल में मिला लें।
* माइक्रोसेफ डिश में मक्खन, तेल, पानी और कोको पावडर मिला लें।
* हाई पावर पर माइक्रोवेव करें 2 मिनट के लिए या जब तक उबाल ना आ जाए।
* इस उबलते हुए मिश्रण को मैदा और शक्कर के मिश्रण में मिलाएँ। अच्छी तरह चलाएँ। छाछ, अंडे, बेकिंग सोडा और वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
* इस मिश्रण को अब 9” * 11” की माइक्रोसेफ डिश में डालें।
* मीडियम हाई पावर पर 18 मिनट के लिए माइक्रोवेव में बेक करें। हर 4-5 मिनट में डिश को घुमाते रहें जब तक वे पूरी तरह बेक न हो जाए। इसका परीक्षण करने के लिए एक टूथपिक की ब्राउनीज में डालकर देखें। अगर वह सूखी बाहर आती है, तो ब्राउनीज का बेकिंग पूरा हो चुका है। वे फिर भी सतह से नरम लग सकते हैं।
इस उबलते हुए मिश्रण को मैदा और शक्कर के मिश्रण में मिलाएँ। अच्छी तरह चलाएँ। छाछ, अंडे, बेकिंग सोडा और वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।


फ्रॉस्टिंग बनाने की विधि :
* माइक्रोसेफ डिश में मक्खन, कोको पावडर और दूध मिलाएँ।
* 2 मिनट के लिए हाई पावर पर माइक्रोवेव करें। बीच में एक बार चलाएँ। फिर पिसी हुई शक्कर और वेनिला एसेंस डाल दें। अच्छी तरह मिला लें।
* इस गरम फ्रॉस्टिंग को गरमा-गरम ब्राउनीज पर डालकर फैलाएँ।
* ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काट लें।

तैयारी में लगने वाला समय 15 मिनट बेकिंग में लगने वाला समय 20 मिनट ।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'