biodatamaker
✕

बेसन की खस्ता कचोरी

Written By ND
Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2007 (15:43 IST)
- मंजुला नीमा
ND

सामग्री :
1 कटोरी गेहूँ का आटा, 1 कटोरी मैदा, 2 चम्मच मोयन का तेल, नमक, अजवाइन।

भरने की सामग्री :
1 कटोरी बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तिल्ली, धनिया, गरम मसाला, मोयन का तेल।

विधि :
आटे में सब सामग्री मिलाकर पूरी जैसा आटा गूँथ लें और थोड़ी देर के लिए रख दें। बेसन में सारे मसाले डाल दें और अच्छा मोयन डालकर गोली बन जाए, ऐसा गूँथें और छोटी-छोटी गोटी बना लें।

आटे की पूरी जैसी लोई बनाकर पूरी बेलें, फिर बेसन की गोटी रखकर कटोरी जैसी भरें और बेलन से थोड़ी बेलकर तलें।

धीमी आँच पर तल कर निकालें। गरमा-गरम कचोरी का मजा ही अलग है। और इसे चार दिन के लिए रखने पर भी खराब नहीं होती। चाहें तो इसे चाट की सामग्री डालकर भी खा सकते हैं।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन